जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासू गांव में वनाअग्नि रोकथाम हेतु हुआ गोष्ठी का आयोजन

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासू गांव में वनाअग्नि रोकथाम हेतु हुआ गोष्ठी का आयोजन।*

*मासू गांव में वनाअग्नि पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी ने सम्मानित।प्रभागीय वनाधिकारी*

पिथौरागढ़ । बीते दिनो मासू और कुचा में लगी आग वनाग्नि को लेकर महिला शक्ति ने बड़ चढ़ कर भाग लिया जिसे देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी व प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह पुरे प्रशासनिक अमले के साथ मासू गांव पहुचे जहां वनाअग्नि सुरक्षा में लगे लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान गाव में वनाग्नि सुरक्षा के उपकरण भी ग्रामीणों को वितरित किए गए ।

इस अवसर पर सम्मानित महिलाओ में सरपंच बबिता धोनी, कमला धोनी, शांति देवी, निशा धोनी, उमा धोनी, मादवी देवी, हर्षा, अनीता, कविता, पार्वती ने विभाग की इस पहल को सरहा वही उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार द्वारा लोगो को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि को उक्त ग्राम में सड़क मार्ग दुरुस्त किये जाने, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान डीएफओ आशुतोष सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सक्सेना, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी, तहसीलदार विजय गोस्वामी व स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी ठप

    सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी की व्यवस्था ठप हो गई। अस्पताल में अब ऑफलाइन पर्चियों के सहारे ओपीडी संचालित हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज…

    UPSC 2025: 708वीं रैंक पर ‘फैरुज फातिमा’ को लेकर भ्रम, कलियर और केरल की दो युवतियों ने किया चयन का दावा

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में 708वीं रैंक को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। ‘फैरुज फातिमा’ नाम से दो युवतियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *