सोलानी नदी शमशान घाट पर विशाल भंडारा आयोजित, बाबा पूरणनाथ की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब

सोलानी नदी शमशान घाट समिति (रजि०) के तत्वाधान में चैत्र नवरात्र चौदस और माता बाला सुंदरी के वार्षिक मेले के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल, फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजी० चैरब जैन और युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह ने शिरकत करते हुए बाबा पूरणनाथ के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और कहा कि संतों की दृष्टि में मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और उनके द्वारा दिखाया गया सेवा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।

आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष ठाकुर मंगू सिंह, महामंत्री धर्मपाल जाटव, पार्षद संजीव राय टोनी, चंद्र प्रकाश बाटा, कर्ण सिंह, राजेश राणा, अनूप बंसल, योगेंद्र प्रताप सिंह, जगमोहन पटवा, कुम्भनी माथुर, संजय सेवक, अंश ठाकुर, पंकज ठाकुर और प्रियांश सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, शारदा की ठंडी हवाओं से श्रद्धालुओं को मिल रहा सुकून

    मेला प्रशासन अलर्ट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर सख्ती; जल पुलिस भी सतर्क। माँ पूर्णागिरि धाम में चल रहे मेले में इन दिनों श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही…

    चेन स्नैचिंग का खुलासा: बाबरिया गैंग के हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, वांछित महिला आरोपी की तलाश जारी

    कोटद्वार में चेन स्नैचिंग की वारदात को दिया था अंजाम पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *