सीबीआई और उत्तराखण्ड पुलिस ने  करोड़ों की ठगी का आरोपी पुनेठा यूएई से दबोचा

करोडों रूपये की ठगी के मामले में फरार भगोडे जगदीश पुनेठा को सीबीआई व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर वापस लाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से उत्तराखंड के वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का सफल समन्वय किया। भगोड़ा 13 नवम्बर 2025 को भारत वापस लाया गया।

रेड कार्नर नोटिस के विषय में बताया कि जगदीश पुनेठा के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा थाना पिथौरागढ़ में करोडों रूपये की ठगी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मुकदमें दर्ज हैं। यूएई भाग जाने के बाद सीबीआई और यूएई प्राधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से उसे चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 6 मई 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करवाने की कार्रवाई की थी।

इसके उपरांत उत्तराखंड पुलिस की एक टीम उसे भारत लाने हेतु यूएई गई और उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची। इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस सभी देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित किए जाते हैं, ताकि वांछित भगोड़ों का पता लगाने और उनका लोकेशन ट्रैक करने में सहायता मिल सके। भारत में राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) के रूप में, सीबीआई भारतपोल के माध्यम से सभी घरेलू कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए इंटरपोल चौनलों द्वारा सहायता प्रदान करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चौनल के माध्यम से समन्वित प्रयासों के जरिए 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *