फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा, सभी सीएससी सेंटर्स की होगी जांच

वनभूलपुरा इलाके में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले ने प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। मामला तब उजागर हुआ जब हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र के एक कॉमन सर्विस सेंटर में दस्तावेज़ लेखक द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने की शिकायत सामने आई। जांच के दौरान आरोप लगा कि सरकारी दस्तावेज़ों से छेड़छाड़ की गई है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। इस गंभीर मामले में धारा 420 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया इस सीएससी सेंटर में वर्ष 2020 से अब तक जारी सभी प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहाकि यह मामला केवल एक सेंटर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वनभूलपुरा क्षेत्र के सीएससी सेंटर्स को शक के दायरे में रखा गया है। सभी सेंटर्स की व्यापक जांच की जाएगी।

एसडीएम राहुल शाह ने कहा कि फर्जी दस्तावेज़ बनाने का यह मामला अत्यंत गंभीर है। इससे सरकारी सेवाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि टीम जल्द ही सभी रिकॉर्ड की जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। इधर मामले पर हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे रैकेट्स काफी समय से सक्रिय है। इन पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। मेयर ने कहा कि फर्जी दस्तावेज़ बनाने का यह काम किसी एक व्यक्ति या सेंटर से नहीं चल रहा, बल्कि इसके पीछे एक पूरा नेटवर्क है, जो व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क न सिर्फ फर्जी दस्तावेज़ बल्कि नकली फैक्ट्री से लेकर अवैध कामों में भी लिप्त हो फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का यह मामला न केवल प्रशासन के कामकाज पर सवाल खड़े करता है बल्कि आम जनता की सुरक्षा और विश्वसनीयता से भी जुड़ा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *