नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के नेतृत्व में लगातार सफल बनाया जा रहा है। अवैध नशे के धन्धें में लिप्त लोगों की पुलिस एक के बाद एक धर-पकड़ कर रही है।

उत्तरकाशी पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत विधि विवादित किशोर को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया

किशोर के कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में कल 19.12.2024 की देर सायं को थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला व बडकोट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाते हुए स्थान नौगांव, सुनारा जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से एक विधि विवादित किशोर को अवैध चरस के साथ विधि पूर्ण संरक्षण में लिया गया। जिसके कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की गई। किशोर द्वारा बताया गया कि उसको यह चरस उसके मामा ने बेचने के लिए दी थी। उक्त मामले में पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान के तहत लगातार चैकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भण्डारी ने भी जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इस प्रकार, उत्तरकाशी पुलिस नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।

बरामद माल

1 किलो 6 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)


पुलिस टीम
1. श्री मोहन कठैत – थानाध्यक्ष पुरोला
2. उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट – प्रभारी चौकी डामटा
3. हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
4. हे0कानि0 अब्बल सिंह
5. हे0कानि0 मनमोहन
6. कानि0 नीरज


  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *