सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी सविन बंसल को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सशस्त्र सेवा झंडा भेंट किया

जिलाधिकारी  ने  कहा कि “हमारे सैनिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा के लिए असाधारण त्याग करते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी भलाई के लिए योगदान दें। सशस्त्र सेना झंडा दिवस इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

” उन्होंने  सभी नागरिकों,  संगठनों और शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे इस महान उद्देश्य के लिए उदारतापूर्वक दान दें। प्रत्येक दान, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, हमारे सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा।

ज्ञातव्य है कि यह निधि भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए उपयोग की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना। झंडा निधि के माध्यम से जरूरतमंद सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता करना तथा युवाओं में देशभक्ति और बलिदान की भावना को बढ़ावा देना ।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *