जरूरतमंद लोगों की जान बचाने के लिए करें रक्तदान: एसपी ग्रामीण

समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वी.मार्क इंडिया, लिमिटेड कंपनी की ओर से अपने मुकर्रबपुर, रूडक़ी प्लांट में उप जिला चिकत्सालय ब्लड बैंक, रूडकी के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया।
इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण शेखर कुमार सुयाल ने किया।

अपने संबोधन में एसपी ग्रामीण शेखर सुयाल ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है जों जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मदद करता है। ऐसे सामाजिक कार्यों के आयोजन के लिए वी.मार्क इंडिया लिमिटेड की सराहना की जानी चाहिए। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा हैं और आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वी मार्क इंडिया लिमिटेड कंपनी और ब्लड बैंक रूड़की के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

कार्यक्रम में कलियर थाना अध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी, कंपनी के जितेन्दर शर्मा , राहुल वत्स, विनीत अग्रवाल, अभय गोयल आदि उपस्थित थे। इस शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और छोटे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *