चारधाम यात्रा को लेकर उपजिलाधिकारी द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आज उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रुड़की श्री लक्ष्मी राज चौहान द्वारा नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में उनके साथ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शेखर चंद सुयाल, तहसीलदार रुड़की श्री विकास अवस्थी, एआरटीओ श्री एल्विन रॉक्सी, टीटीओ श्री कृष्ण चंद पलेरिया, अधिशासी अधिकारी मंंगलौर श्री नौशाद हसीन एवं थाना मंंगलौर के प्रभारी निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

*यात्रियों हेतु बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता:*

नारसन बॉर्डर पर शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 3 मोबाइल टॉयलेट्स (कुल 16 सीट क्षमता) स्थापित किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा हेतु प्रतीक्षा कक्ष (वेटिंग एरिया) भी तैयार किया गया है जिसमें कूलर, पंखा एवं बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए:

*सिंगल विंडो सिस्टम एवं पर्याप्त काउंटर की व्यवस्था:*

एसडीएम रुड़की ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने हेतु सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में काउंटर स्थापित किए जाएं ताकि अधिक भीड़ की स्थिति में भी तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो।

*चिकित्सा स्वास्थ्य काउंटर की स्थापना:*

चिकित्सा अधिकारी, नारसन को निर्देश दिए गए कि यात्रियों की स्वास्थ्य जांच हेतु बॉर्डर पर मेडिकल हेल्थ काउंटर की स्थापना की जाए ताकि स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।

*ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज़ जांच व्यवस्था:*

थाना मंंगलौर को निर्देशित किया गया कि नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा यात्रीयो के ऑनलाइन पंजीकरण की जांच की समुचित व्यवस्था करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर जांच करना सुनिचित करे|

  • Related Posts

    मायावती अद्वैत आश्रम में ‘अद्वैतामृतम्’ आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ। अद्वैत एवं वैदान्त ही विश्व को बांध सकता है शान्ति व आध्यात्म की डोर में – स्वामी शुद्धिदानन्द

    देशभर से पहुंचे 37 साधक, दस दिनों तक अद्वैत वेदान्त के गूढ़ ज्ञान और साधना से होंगे परिचित।लोहाघाट। हिमालय की शांत व आध्यात्मिक वादियों में स्थित मायावती अद्वैत आश्रम में…

    बार काउंसिल सदस्य बनने पर राव मुनफैत का अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *