आतंकियों को मूंह तोड़ जवाब दे भारत सरकार: स्वामी रामभजन वन

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने पहलगाम आतंकी हमले को शर्मनाक करार देते हुए भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा किसी भी सूरत में आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए एवं आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ की ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रेस को जारी बयान में स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि आतंकवादियों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। निर्दोष लोगों को उनके धर्म के आधार पर मौत के घाट उतार दिया। मारे गये लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना जताते हुए स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा आतंकवाद का फन तुरंत कुचल देना चाहिए। आतंकवादियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जा सकता। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए भारत सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार के समर्थन में संत समाज भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा सनातन धर्म की रक्षा के लिए ही अखाड़े का गठन किया गया था और आज भी जरूरत पड़ने पर धर्म की रक्षा के लिए अखाड़े हर युद्ध के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *