खेता पर कब्जा करने के फिराक में गये ग्यारह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर 11 लोगों पर खेत में लगी तारबाड़ उखाड़ कर कब्जा किए जाने व विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मंडावर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया की उन्होंने तहसील प्रशासन की देख-देख में 29 अक्टूबर को अपने खेत की तार बाड़ की थी जिसके चलते 7 नवंबर की रात्रि को गांव के कुछ लोगों ने खेत पहुंचकर तारबाड़ मो उखाड़ कर भूमि पर कब्जा किए जाने तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की माग की पुलिस ने संदीप निवासी मंडावर की तहरीर के आधार पर कुरडिया , सुलेख चंद , सर्वेश , अनारकली , भोपाल, विपिन कुमार , सचिन कुमार, संजय कुमार, व युवराज निवासी मंडावर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार व मनोज कुमार गुजराड़ा मानसिंह शस्त्र धारा रोड डालनवाला देहरादून व अंकित शर्मा सी 12 टर्नर रोड निकट एसबीआई क्लेमनटाउन देहरादून के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *