पांडूलिपकों का कार्य पूरा करने के लिए मांगा एक माह का समय

शिक्षकों ने पांडूलिपकों का कार्य पूरा करने को एक माह का समय मांगा है। उन्होंने इस बाबत राज्य निर्वाचन आयुक्त देहरादून को संबोधित ज्ञापन सहायक निर्वाचन अधिकारी/ उपजिलाधिकारी को सौंपा।

गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन शाखा जसपुर के शिक्षकों ने एसडीएम गौरव चटवाल को ज्ञापन देकर कहा कि ब्लॉक के संगणक 13 नवंबर तक निर्धारित प्रारूप पर करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर चुके थे।

18 नवंबर को सुपरवाइजरों ने अवगत कराया कि पांडुलिपि के नवीन प्रारूप पर पुनरू घर-घर जाकर जन्मतिथि एवं एपिक नंबर अंकित किया जाना है। इस कार्य को एक हफ्ते के भीतर यानि 25 नवंबर तक पूरा किया जाना है। शिक्षकों ने कहा कि घर-घर जाकर एक सप्ताह में जन्मतिथि एवं एपिक नंबर संकलन का कार्य संभव नहीं है। इस कार्य की समय सीमा को बढ़ाकर एक माह करने की मांग की है। यहां दीपक कुमार, विमल चौहान, चंद्रभान सिंह, भारत सिंह, राजाराम, तसलीम अहमद, जमील अहमद आदि रहे।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *