सी0एम0 खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल हुए शुरू

 पिथौरागढ।  खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के सौजन्य से खेल विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं शहरी विकास विभाग के सहयोग से मा0 मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत एथलेटिक्स, बॉक्ंिसग, जूडो, कराटे, बैडमिन्टन, ताइक्वांडो, वालीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल-टेनिस एवं कबड्डी में चयन ट्रायल्स आज से *जनपद के सभी 08 विकास खण्डों में प्रारम्भ हो गये।*

*योजना के अन्तर्गत चयन प्रक्रिया हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 मी0 फ्लाईंग रन, मेडिसिन बॉल पुट, 6×10 मी0 शटल रन, वर्टिकल जम्प, 800 मी0 दौड़ में ली जा रही है।*

शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रत्येक नगर पालिका से 02 खिलाड़ी(01 बालक एवं 01 बालिका) का चयन प्रत्येक आयु वर्ग प्रति खेल में एवं प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगर निगम से 04 खिलाड़ी(02 बालक एवं 02 बालिका) का चयन प्रत्येक आयु वर्ग प्रति खेल में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने हेतु किया जायेगा।

जनपद स्तर पर आयोजित अन्तिम चयन ट्रायल के आधार पर 14 से 23 वर्ष के प्रतिभावान चयनित कुल 200 खिलाड़ी(100 बालक एवं 100 बालिकाओं) को प्रतिमाह ख्ेाल छात्रवृत्ति रू0 2000/-प्रति खिलाड़ी की दर तथा खेल उपकरण, खेल किट के लिये एकमुश्त रू0 10000/-प्रति खिलाड़ी प्रतिवर्ष प्रदान की जायेगी।

चयन ट्रायल को सम्पन्न कराने में सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियोें, शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयकों, ब्लॉक खेल समन्वयों, सहायक व्यायाम अध्यापकों एवं खेल विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सहयोग दिया गया।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *