सचिव, गृह विभाग, देहरादून द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा की गई

पिथौरागढ़ ।मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ डॉ0 दीपक सैनी ने बताया है कि दिनांक 16 अप्रैल, 2025 को सचिव, गृह विभाग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) की वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जनपद अन्तर्गत दिनांक 26 मार्च, 2010 के उपरान्त विवाह करने वाले समस्त व्यक्तियों का समान नागरिक संहिता (UCC) में Registration of Marriage & Acknowledgement of Registered Marriage करवाये जाने के निर्देश दिये गये है। समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली के अनुसार समान नागरिक संहिता लागू होने दिनांक 27 जनवरी, 2025 के 06 माह की अवधि तक समान नागरिक संहिता में पंजीकरण हेतु पात्र (दिनांक 26 मार्च, 2010 के उपरान्त विवाह) करने वाले समस्त व्यक्तियों का पंजीकरण करवाया जाना आवश्यक है। पोर्टल में पंजीकरण हेतु आवश्यक अभिलेख सम्बन्धी जानकारी से https://ucc.uk.gov.in प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा समस्त नगर निकायों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को उनके क्षेत्रान्तर्गत समस्त पात्र व्यक्तियों के पोर्टल में पंजीकरण के निर्देश दिये गये है।

  • Related Posts

    हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी

    शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय…

    पैतृक संपत्ति के विवाद में खूनी संघर्ष: कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

    जनपद के ग्रामीण क्षेत्र इक्कड़ खुर्द में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब निर्माण कार्य के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *