माताश्री राजराजेश्वरी देवी की जयंती पर मेडिकल कैंप आयोजित

  हरिद्वार। श्री प्रेम नगर आश्रम के अधिष्ठाता सतपाल महाराज की प्रेरणा से माता श्री राज राजेश्वरी देवी की जयंती के उपलक्ष में रविवार को एक स्वास्थ्य जागरूकता का एक कैंप लगाया गया। कैंप में सैकड़ो महिला, पुरुषों की खून जांच और ई सी जी किए गए। कैंप का शुभारंभ स्थानीय पार्षद मोनिका सैनी भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन बेनीवाल, संत महात्माओं के करकमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आश्रम प्रबंधक पवन कुमार की देखरेख में कैम्प सम्पन्न हुआ।

मानव उत्थान सेवा समिति के सयोंजन में आज प्रेमनगर स्थित हंसदीप भवन में

माताश्री राजराजेश्वरी देवी की जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी विभिन्न प्रकार के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैम्प के शुभारम्भ में एकत्रित भक्तो को सम्बोधित करते हुए महात्मा भजनानंद महाराज ने कहा माताश्री बाल्यकाल से विलक्षण और दिव्य शक्ति की प्रतिमूर्ति थी। उनका जीवन ज्ञान, धार्मिक, अध्यात्म प्रचार और मानव कल्याण को समर्पित था।उन्होंने हमेशा प्रेम,शांति एकता और सदभाव का वातावरण बनाया। गरीब, असहाय और जरूरत मंद लोगों की सेवा करना ही उनका धर्म था इसलिए हमें उनके जीवन, आदर्श, विचार को समझते हुए उनका अपने जीवन में अनुसरण करें।

मंगलमय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा माताश्री उद्देश्य था एक आत्मा, एक राष्ट्र, एक ध्वज, आपस में भेदभाव न हो सब मिलजुल कर रहे ऐसा वातावरण हमें बनाना होगा।

कार्यक्रमों की श्रखला में आज सतसंग , भंडारा और स्वास्थ्य जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में लगभग 140 महिला, पुरुषों की विभिन्न प्रकार की खून जाँच और ई सी जी किए गए।

विदित हो मानव उत्थान सेवा समिति 6अप्रैल को माताश्री के जन्मदिन के रूप में मनाती हैं। इस दिन समाज में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह, शंकर लाल शर्मा, डॉ महेंद्र कुमार, गणेश के अलावा अन्य भक्तगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई, शोभा यात्रा में हुए शामिल

    संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विधायक शर्मा ने क्षेत्र में…

    पूर्णागिरि मेले में जल पुलिस बनी जीवन रक्षक, शारदा नदी में डूब रहे बच्चों को बचाया

    तेज धारा में बह रहे दर्जनों बच्चों को अब तक सुरक्षित निकाला, गोताखोरों की बहादुरी को परिजनों ने किया नमन मां पूर्णागिरि मेले में जहां लाखों श्रद्धालुओं की आस्था उमड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *