खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई, शोभा यात्रा में हुए शामिल

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर विधायक शर्मा ने क्षेत्र में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के दिखाए गए समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. आंबेडकर के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करें और शिक्षित बनकर समाज व राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान हमें जो अधिकार देता है, उनके साथ कर्तव्यों का पालन करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    क्वांटम विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय एआई कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ

    क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “इनोवेशन एंड प्रैक्टिस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ICIPI-2026)” का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 15 एवं 16 मई तक चलने वाले इस सम्मेलन…

    सोशल मीडिया अफवाहों पर ध्यान न दें, श्रमिक सीधे श्रम विभाग में दर्ज कराएं शिकायतें: उप श्रमायुक्त विपिन कुमार

    जनपद हरिद्वार के उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने सभी श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *