सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों, संस्थानों एवं जनसमूहों के बीच पहुंचकर लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में मित्र पुलिस द्वारा कोटद्वार कोड़िया क्षेत्र स्थित सेना कैंप में जवानों के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं प्रभारी साइबर सेल कमलेश शर्मा द्वारा सेना के जवानों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। जवानों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग एवं साइबर ठगों द्वारा ठगी के लिए अपनाए जाने वाले ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

साथ ही किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न देने, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Factor Authentication) अपनाने तथा सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जागरूक किया गया।

  • Related Posts

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    टनकपुर पूर्णागिरि मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ बढ़े मां के दरबार

    सुहावने मौसम ने बढ़ाई भीड़, प्रशासन अलर्ट—कड़ी सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच दर्शन जारी, रात्रि विश्राम की कमी बनी चुनौती। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में आज सुबह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *