एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के ‘ऑपरेशन प्रहार’ से देहरादून में खौफजदा हुए अपराधी

नाइट स्ट्राइक में 32 वाहन सीज, वारंटियों और नशा तस्करों पर दून पुलिस का भीषण प्रहार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त उत्तराखंड’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने राजधानी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ के जरिए अपराधियों की कमर तोड़ दी है, जिसके तहत शनिवार की पूरी रात जनपद के चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने कानून का इकबाल बुलंद किया। एसपी ऋषिकेश और विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान प्रेमनगर स्थित संघरिलाल होटल बंसीवाला और संगम होटल एंड रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब परोसने पर संचालकों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और नशा करने वाले 44 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हिमाचल और दून से चोरी की गई मोटर साइकिलों समेत तीन शातिर चोरों को दबोचा, जबकि पटेलनगर और क्लेमेंट टाउन क्षेत्र से लंबे समय से फरार चल रहे 09 वारंटियों को सलाखों के पीछे भेजकर बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि अभियान के दौरान 657 संदिग्धों से पूछताछ कर 67 को थाने लाकर सत्यापित किया गया और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने व शराब पीकर वाहन चलाने वाले 09 चालकों को गिरफ्तार कर कुल 32 वाहनों को सीज किया गया, साथ ही विभिन्न धाराओं में 81,250 रुपये का अर्थदंड वसूलकर स्पष्ट संदेश दिया गया कि देहरादून की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

  • Related Posts

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत महमूदपुर से वारंटी गिरफ्तार

    उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत पिरान कलियर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कमल…

    कनखल पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी को दबोचा

    ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *