जिलाधिकारी ने महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को किया गया घोषित

संजू पुरोहित संपादक

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी विज्ञप्ति/संशोधन, दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में जनपद हरिद्वार में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।

पूर्व में जारी अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर 2025 के अनुसार महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। किन्तु शासन द्वारा संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया गया है। इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत् खुले रहेंगे तथा नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।

  • Related Posts

    अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरुद्ध जिलाधिकारी सख्त, छापेमारी में 17 सिलेंडर बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार

    घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और घटतौली पर अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े रुख के बाद जिला पूर्ति विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी…

    घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर जिलाधिकारी का कड़ा प्रहार, कलियर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 05 सिलेंडर जब्त

    जनपद हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और घटतौली को रोकने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति विभाग का अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *