हरिद्वार जिला कारागर में बंद 15 कैदी एड्स से पीड़ित मिले

हरिद्वार जिला कारागार में बंद 15 कैदी एचआईवी यानी एड्स से पीड़ित पाए गए हैं, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कैदियों के एड्स पीड़ित होने का पता उस वक्त लगा जब जिला कारागार में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि 15 कैदियों की जांच रिपोर्ट में एड्स से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद जिला कारागार में उनके लिए अलग से एक बैरक बनाया गया है और वहीं उनका उपचार हो रहा है. आर्य ने बताया कि इस समय हरिद्वार जिला कारागार में 1100 बंदी हैं। इससे पूर्व भी जिला कारागार में एड्स पीड़ित मरीज मिल चुके हैं।

  • Related Posts

    जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है

    चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *