फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश लगातार जारी

थाना आईटीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर की पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में थाना आईटीआई पुलिस ने एक बार फिर अवैध असलहों की सप्लाई में लिप्त एक शातिर को दबोचा है।

थाना आईटीआई पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवलालपुर अमर झंडा–गुलड़िया रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव की ओर जाने वाली सड़क पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से मौ० आलिम पुत्र मौ० हनीफ निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई (उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक पिस्टल 32 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस, तथा दो तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

  • Related Posts

    कुंभ 2027 की तैयारियां तेज : शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा  

    कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : कैड़ा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी कार्यों…

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *