राज्य स्थापना दिवस पर आएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटा प्रशासन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जायें।

मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को प्रवेश और निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।

इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कुंभ 2027 की तैयारियां तेज : शहरी विकास मंत्री ने हरिद्वार का भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा  

    कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : कैड़ा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी कार्यों…

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *