शामली का युवक 48 अध्धे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, रायपुर क्षेत्र में पुलिस ने दबोचा

संजू पुरोहित संपादक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भगवानपुर पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने रायपुर ईदगाह के सामने घेराबंदी कर विवेक कुमार निवासी शामली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रायपुर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 48 अध्धे देशी शराब (मार्का माल्टा) बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल संजीव यादव और परम सिंह ने बरामदगी की कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने पेश की प्रभावी पुलिसिंग की मिसाल, कानून व्यवस्था के साथ जीता जनमानस का भरोसा

    जनपद में क्षेत्राधिकारी नई मंडी के रूप में तैनात राजू कुमार साव अपनी विशिष्ट कार्यशैली के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, जिन्होंने न केवल अपराध नियंत्रण और शांति…

    प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर माँ बाला सुन्दरी देवी मंदिर में शतचण्डी महायज्ञ आज से, तैयारियाँ पूर्ण

    नगर पालिका परिषद के तत्वावधान एवं मंदिर सेवा ट्रस्ट (रजि.) के सौजन्य से प्राचीन सिद्धपीठ श्री त्रिपुर माँ बाला सुन्दरी देवी मंदिर प्रांगण में चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *