फुले जयंती पर पुष्पांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला समिति (रजि) की ओर से धर्मशाला प्रांगण में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकास त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

समिति अध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कहा, “शिक्षा की अलख जगाकर उन्होंने समाज को नई दिशा दी और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।” इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुल्कीराज सैनी, सुरेश चंद सैनी, मनपाल सिंह सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, जयपाल सिंह सैनी, सुरेंद्र कुमार सैनी, नवीन कुमार निश्चल, करण पाल सिंह सैनी, चंद्र मोहन राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    27 करोड़ का बजट पास, सफाई और सौंदर्यीकरण पर रहेगा फोकस-रुड़की रोड को 60 दिन में शौचमुक्त बनाने का संकल्प-सोहलपुर रोड चौड़ीकरण और वेंडिंग जोन बनाने पर मुहर

    नगर पंचायत अध्यक्ष समीना की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 का करीब 27 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित…

    पूर्णागिरि मेला बना आस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्थाओं का मॉडल, श्रद्धालु बोले— “दिल जीत लिया चम्पावत प्रशासन ने”

    सीएम धामी की पहल और डीएम मनीष कुमार की मॉनिटरिंग से बदली मेले की तस्वीर, अब 365 दिन मेले की तैयारी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला को राष्ट्रीय स्वरूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *