वृक्षमित्र डॉ सोनी ने पौधे उपहार में भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून में आयोजित उल्लास नव भारत साक्षरता के दो दिवसीय सेमिनार का बुधवार को समापन हो गया हैं। कार्यशाला में पंहुचे राजकीय इण्टर काले मरोड़ा, सकलाना टिहरी गढ़वाल से पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, निदेशक एससीइआरटी बंदना गबर्याल, दिल्ली एनसीईआरटी से प्रो.उषा शर्मा, निपा दिल्ली से डॉ शांतुना मिश्रा, अपर निदेशक एससीईआरटी प्रदीप रावत को पौधा उपहार में भेंट कर पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण का संदेश दिया। डॉ सोनी जहां भी जाते है फूलों के गुलदस्ते के बजाय पौधे उपहार में देते हैं उनका कहना हैं पौधों की हिफाजत तभी होगी जब हम पौधों को भावनाओं से जोड़कर लगाएंगे। इस दौरान डॉ कृष्णानंद बिजल्वाण सहायक निदेशक एससीईआरटी, मदन मोहन सेमवाल, ओमप्रकाश सकलानी, पुष्पा पठोई, सुमन बिष्ट, अन्नपूर्णा सिंह आदि थे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *