विश्वकर्मा जयंती: कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा

अभियांत्रिकी, उद्योग तथा हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस, आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार की दोनों इकाइयों, हीप तथा सीएफएफपी स्थित वर्कशॉप एवं कार्यालयों में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित विभिन्न पूजा अनुष्ठानों में भाग लिया ।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, श्री रंजन कुमार ने कहा कि वास्तुशास्त्र के जनक भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस, हम सभी को अपने कर्तव्य पथ का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है । उन्होंने कहा कि मानव जगत के कल्याण हेतु किया गया प्रत्येक कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है । श्री रंजन ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती हमें यह संदेश देती है कि यदि हम समन्वय, योजना और संसाधनों के प्रबंधन में दक्ष हों, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है ।

इस पवित्र गरिमामय अवसर पर बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

    “श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7…

    पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *