झबरेड़ा पुलिस की मुस्तैदी: चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर वाहन चोर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

संजू पुरोहित संपादक

हरिद्वार जनपद में एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मानकपुर रोड पर एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोका, जो पुलिस को देखकर घबराने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दीपक पुत्र ललित निवासी खेड़ा मुगल, थाना देवबंद, सहारनपुर ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी की है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झबरेड़ा और गंगनहर क्षेत्र से चोरी की गई कुल 03 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप यह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी मौका पाकर गाड़ियां चोरी कर उन्हें आगे बेच दिया करता था। फिलहाल आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में पड़ताल की जा रही है। इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, जय सिंह राणा, हेड कांस्टेबल रामवीर, हरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल रणवीर शामिल रहे।

  • Related Posts

    भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ के समय के वरिष्ठ नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सम्मानित

    आज भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज एवं आयुष मंत्री माननीय मदन कौशिक ने हरिद्वार के पूर्व पालिका अध्यक्ष रहे…

    सैनी समाज हरिद्वार भेल रानीपुर के 46 वे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

    भेल हरिद्वार कमेटी द्वारा दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सैनी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम किये…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *