राशन कार्डों का सत्यापन अभियान जारी, पात्र लाभार्थियों को अब मिलेगा लाभ

7 हजार से अधिक अपात्र कार्ड निरस्त, 28 हजार से अधिक यूनिट हटायी

जनपद में जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा वास्तविक एवं पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राशनकार्ड सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। नवीन सर्वे के दौरान तक कुल 7,254 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिनसे संबंधित 28,087 यूनिट हटायी गयी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के समस्त क्षेत्रों में राशनकार्डों का सत्यापन कार्य निरंतर किया जा रहा है। फरवरी 2026 तक संचालित अभियान में कुल 6,151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 23,337 यूनिट शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि विगत 28 अप्रैल से चल रहे नवीन सर्वे में भी बड़ी संख्या में अपात्र लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। नवीन सर्वे के दौरान अब तक 1,103 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जिनसे संबंधित 4,750 यूनिट हटायी गयीं हैं।

नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। यहां फरवरी तक 2,390 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे, जिनमें 10,667 यूनिट शामिल थीं। वहीं, नवीन सर्वे में 576 अतिरिक्त राशन कार्ड निरस्त कर संबंधित 2,530 यूनिट हटायी गयीं। इस प्रकार कोटद्वार क्षेत्र में कुल 2,966 राशन कार्ड तथा 13,197 यूनिट निरस्त की जा चुकी हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में अंत्योदय अन्न योजना के 559 कार्ड, प्राथमिक परिवार योजना के 3,814 कार्ड तथा राज्य खाद्य योजना के 2,881 कार्ड निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर कर वास्तविक जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    ऋषेश्वर पार्क में गूंजा योग का संदेश

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में 85 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ऋषेश्वर पार्क, लोहाघाट में योग पार्क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *