रुड़की में बढ़ीं बाइक चोरी की घटनाएं, पुलिस अलर्ट मोड में

शिक्षानगरी रुड़की में लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर बाइक चोरी के मामलों में तेजी आने के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड में नजर आ रही है। कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पिछले एक से डेढ़ महीने के दौरान एक-दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अज्ञात युवक बाइक ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार मामलों की जांच कर रही है और पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में बड़े खुलासे किए जा चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सर्विलांस और तकनीकी टूल्स की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय गिरोहों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद लोगों ने भी पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने की मांग की है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *