श्री पुष्कर सिंह धामी, मा. मुख्यमंत्री का जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मा. मुख्यमंत्री का जनपद हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 21 एवं 22 जनवरी, 2026 (बुधवार/गुरुवार) को निर्धारित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 21 जनवरी, 2026 (बुधवार) को मा. मुख्यमंत्री सायं 16:45 बजे गीता भवन, संख्या–7, वट वृक्ष, स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश (उत्तराखण्ड) से प्रस्थान कर सायं 17:30 बजे पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) में पहुंचेंगे।

दिनांक 22 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को मा. मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रस्थान कर प्रातः 11:10 बजे गायत्री तीर्थ–शांतिकुंज, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रातः 11:35 बजे गायत्री तीर्थ–शांतिकुंज से प्रस्थान कर प्रातः 11:45 बजे बैरागी द्वीप, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) में आयोजित शताब्दी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 13:15 बजे बैरागी द्वीप से प्रस्थान कर दोपहर 13:20 बजे हेलीपैड कनखल, हरिद्वार (उत्तराखण्ड) पहुंचेंगे तथा दोपहर 13:25 बजे हेलीपैड कनखल से प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *