धामी सरकार की सख्ती, मंडी परिषद में भ्रष्टाचार पर अब नहीं होगी कोई रियायत

दो दिन पहले काशीपुर मंडी समिति में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड मंडी परिषद अब भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने जा रहा है। जिसके लिए कमेटी गठित कर ली गई है। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि  मंडी में किसी तरह का भ्रष्टाचार और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है, उसके उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। किसी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंडी परिषद का कोई भी कर्मचारी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार करता हुआ पाया जाएगा, तो उस खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव को विजिलेंस ने 1.20 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी इस मामले की जांच करेगी। 15 दिनों के भीतर समिति को अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी भी भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उसके खिलाफ भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ये भी कहा कि समय-समय पर मंडी परिषद के अधिकारी मंडियों का औचक निरीक्षण करेंगे। जहां लापरवाही या फिर अनियमितता मिलने पर मौके पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा, अब अनियमितता और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर युवाओं ने किया रक्दान

    बिजनौर-गढ़वाल धर्मप्रांत अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। स्वर्ण जयंती वर्ष की उपलक्ष में धर्मप्रांत के युवा विभाग द्वारा उजाला पादरीय केंद्र, निंबूचौड़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…

    अक्कल धारा से उठा जल संरक्षण का संदेश, ‘धारा मेरा-नौला मेरा’ अभियान में उमड़ा जनसैलाब

    स्वच्छता अभियान के साथ लोगों ने लिया जल स्रोतों को बचाने का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी अभियान ‘धारा मेरा, नौला मेरा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *