जुकाम है, क़फ़ है, सूखी खाँसी है, गले में किचकिच है, पसलियों में दर्द होता है खाँसते समय!

जुकाम या नजला जिसे मेडिकल में कॉमन कोल्ड कहते हैं।

पर यहाँ भी विरोधाभास है – कि ये रोग न तो किसी कीटाणु के कारण कॉमन है, मतलब ऐसा कोई विशेष सर्वव्यापी कीटाणु नहीं है जिससे ये रोग होता हो।

दूसरी बात कोल्ड विरोधाभास की। यह कोल्ड यानी ठण्ड से भी सम्बन्धित नहीं है। इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि सर्दियों में ज़ुकाम की आशंका अधिक होती हो या उसके लक्षण बढ़ जाते हों।

किसी कॉमन कीटाणु की बजाय यह रोग दो-सौ विषाणुओं से होता है। सबकी अलग-अलग संरचना, सबका शरीर में अलग-अलग ढंग से रोग पैदा करना। उन लक्षणों को किसी रोगी में देखा और कह दिया कि आपको तो बड़ा तेज़ ज़ुकाम है।

लक्षणों का एक-जैसा होना, एक ही कारण से होना हमेशा नहीं होता। नाम चाहे इस रोग का ज़ुकाम, नज़ला, कॉमन कोल्ड हो, यह विषाणु के स्तर पर एक रोग है ही नहीं। ऐसे में ढेरों कारणों के कारण पैदा होना वाले इस ढीले वाले नाम वाले रोग-समूह को कैसे ठीक किया जाए?

ज़ुकाम फ़िलहाल होते रहेंगे। वयस्कों में साल में दो-चार बार और बच्चों में दस बार तक। जुकाम कीटाणु से नहीं, विषाणु से होता है। इसलिए बिना सोचे समझे गूगल करके ड्रग वगैरह नहीं लेनी चाहिए।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *