चाकू से गोदकर युवक की हत्या, मृतक हत्या के मामले में जेल से कुछ दिन पूर्व ही छुट कर आया था

लापता युवक का रक्त रंजित शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। युुवक की हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक हत्या के आरोप में जेल गया था और कुछ दिनों पहले से बेल पर वापस आया था।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन निवासी 26 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र सैंसरपाल बीती शाम अपने घर से निकला था जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शाम से ही पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह गांव के ही जंगल में दौड़ लगाने गए युवकों ने लापता युवक का शव खेतों में पड़ा देखा। उनके द्वारा सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। बताया गया है कि मरने वाला युवक जून 2024 में एक हत्या के आरोप में जेल गया था और नवंबर में जमानत के बाद घर आया था। वहीं मृतक के पिता ने पुलिस को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामले में हर स्तर पर जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *