हरिद्वार पुलिस ने सत्यापन अभियान में बांग्लादेशी महिला को उसके बेटे और भारतीय पति के साथ पकड़ा।

हरिद्वार:
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने रोड़ीबेल वाला क्षेत्र में झोपड़ी में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को उसके बेटे और भारतीय मूल के पति के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को महिला के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में पता चला कि महिला अपने पिता और भाई, जो बांग्लादेश में रहते हैं, के संपर्क में थी।

पुलिस के अनुसार, यह महिला लगभग 10 साल पहले बांग्लादेश से भारत आई थी और बरेली के पीलीभीत निवासी एक भारतीय व्यक्ति से शादी की थी। शादी के बाद महिला के फर्जी नाम ‘रूबी देवी’ से आधार और पैन कार्ड बनवाए गए। तब से वह पति और बेटे के साथ हरिद्वार में अवैध रूप से रह रही थी।

फिलहाल, महिला और उसके पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला के दस्तावेज कैसे और कहां से बनाए गए।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *