राज्यपाल ने नुन्नावाला स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंघा में मत्था टेककर अरदास की

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नुन्नावाला, देहरादून स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंघा में मत्था टेककर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रेरणादायी जीवन, समर्पण और त्याग हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    उद्यमियों को बांटे 33.25 करोड़ के स्वीकृति पत्र, 129 करोड़ की लीड जेनरेट

    पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर और रुड़की में एक दिवसीय ‘पीएनबी मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को सुलभ…

    हरिद्वार में मकान सूचीकरण का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने पारदर्शिता पर दिया जोर

    भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का अभियान जनपद हरिद्वार में आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *