कोहरे ने ली दो और जाने

कोहरे के कारण निरंतर हादसे सुनने में आ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि कल जिस स्थान पर हरियाणा के पर्यटकों की मौत हुई थी आज ठीक उसी जगह के नजदीक दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

बताया जा रहा है है कि एक ग्यारहवीं का छात्र है जबकि एक बीकॉम का छात्र है। कोहरे के कारण सड़क पर पड़े दोनों छात्रों के ऊपर अज्ञात वाहन उन्हें रौंदता हुआ चला गया, घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र की है।

तराई के इलाके में गाड़ी बहुत ही देख कर चलाएं। घना कोहरा है और बच्चों को गाड़ी चलाने के लिए फिलहाल हाईवे पर ना दें। लंबे सफर करने वाले व्यक्ति देर रात का सफर ना करें, अगर करना ही पड़े तो वाहन बहुत धीरे चलाएं व वाहन लाइट की व्यवस्था सुचारू रूप से ररखें।

  • Related Posts

    जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

    जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज,कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का…

    राज्य मंत्री स्तर पर 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण, सुनील सैनी ने जताया आभार

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *