ज्ञानसू और माँ गंगा के बीच होगा काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांच चरम पर रहा। पहले सेमीफाइनल में ज्ञानसू और नाकुरी के बीच खेले गए कांटे के मुकाबले में ज्ञानसू ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में माँ गंगा टीम ने ज्ञानसू बाड़ाहाट को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब ट्रॉफी के लिए ज्ञानसू और माँ गंगा के बीच भिड़ंत होगी।

पहले सेमीफाइनल में मुकाबला शुरू से ही तेज गति का रहा। मैच के 35वें मिनट में ज्ञानसू ने पहला गोल दागकर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में नाकुरी ने जोरदार वापसी करते हुए 63वें मिनट में अदब ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा, लेकिन अंत में ज्ञानसू के नवीन ने लगातार दूसरा गोल दागते हुए टीम को 2-1 से जीत दिला दी।

दूसरे सेमीफाइनल में माँ गंगा और ज्ञानसू बाड़ाहाट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच के दूसरे हाफ में आकाश नेगी ने शानदार गोल कर माँ गंगा को बढ़त दिलाई। इसके बाद टीम ने मजबूत रक्षण करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, थाना अध्यक्ष भावना कैंथोला, सभासद देवराज बिष्ट, महावीर चौहान, प्रेम सिंह पवार, नत्थी सिंह रावत, परमेश्वर नौटियाल, गंगा सिंह राणा और शैलेन्द्र मटूड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

नगरपालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं तथा ऐसे आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। थाना अध्यक्ष भावना कैंथोला ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

शैलेन्द्र मटूड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी जैसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अरुण विष्ट, सोवन सिंह पाल, महावीर कलूज, साबीर राजपाल बिष्ट, जितेन्द्र राणा, इखाद राजू, कन्हैया रमोला, नीरज पंवार और कृष्णा रमोला सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मैच में रेफरी की भूमिका हर्षित चौहान, सुमित पुंडीर और हिमांशु प्रजापति ने निभाई।

अब खेल प्रेमियों की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां ज्ञानसू और माँ गंगा की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

  • Related Posts

    धराली आपदा प्रभावितों के सभी आवेदनों को डीएम ने दी स्वीकृति

    रोजगारपरक योजनाओं से कोई भी प्रभावित न रहे वंचित : प्रशांत आर्य होमस्टे, वाहन मद व ट्रेकिंग योजनाओं के 45 आवेदनों की हुई समीक्षा धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *