डीएम और एसएसपी द्वारा मृतक पत्रकार के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित किए गए

पत्रकार कल्याण कोष से तीन पत्रकारों के आश्रितों के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक पत्रकार को रू. 05-05 लाख की सहायता के चैक किये वितरित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) से मृतक पत्रकार आश्रितो एवं गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा वितरित किए गए,इस अवसर पर पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा समाज के हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है।

तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को इव गंभीर बीमारी के कारण मृतक पत्रकारों के आश्रितों एवं गंभीर रूप से बीमार सक्रिय पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जो कि एक सराहनीय कार्य है।Bउन्होंने कहा कि जो पत्रकार ईमानदारी ,नागरिक कर्तव्य व शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करते हुए अल्पसमय में चले गए उनके आश्रित परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख की सहायता देकर एक अभिभावक की अनुभूति कराई है।

  • Related Posts

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *