रिखणीखाल में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

शिविर में 55 शिकायतें दर्ज, 49 का निस्तारण

विकासखंड रिखणीखाल की न्याय पंचायत किल्बौखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 55 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 49 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिविर में 138 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।

मंगलवार को आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य द्वारा की गई। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनकर मौजूद अधिकारियों से उनका समाधान मौके पर ही कराया। शेष शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से आम जनमानस को एक ही स्थान पर विभागीय सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और योजनाओं का लाभ लें।

शिविर में कुल 538 लोगों ने प्रतिभाग किया। उपजिलाधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी देवेश पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुंभ मेला-2027: हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला एवं उत्तर हर की पैड़ी पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर मेला अधिकारी ने की समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण

    करीब 194 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से हरिद्वार में हर…

    भीषण गर्मी से राहत पाने मां पूर्णागिरि की शरण में उमड़ रहे श्रद्धालु

    उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में बढ़ी रौनक, एक दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन उत्तर भारत के प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर मेले में इन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *