सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, एडीएम केएन गोस्वामी रहे मौजूद

जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अनुपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने की। इस दौरान जिला प्रशासन ने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। जनता मिलन कार्यक्रम में विद्युत, आवास, आर्थिक सहायता, सड़क सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं।

जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने कार्यक्रम में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण मंच है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान कर उन्हें राहत दी जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और जन समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    “हर श्रद्धालु हमारा मेहमान” – जिलाधिकारी मनीष कुमार

    संजू पुरोहित सम्पादक उत्तर भारत के प्रमुख सिद्धपीठों में शुमार पूर्णागिरि मंदिर का वार्षिक मेला इस वर्ष 27 फरवरी (होलिया एकादशी) से प्रारंभ होकर 15 जून तक लगातार 109 दिनों…

    15 फरवरी से स्व. तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल मैदान बनेगा कुमाऊं प्रीमियर लीग 2026 का केंद्र

    संजू पुरोहित सम्पादक खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। लड़वाल स्टेट स्थित स्वर्गीय तेज सिंह लड़वाल मेमोरियल खेल मैदान में 15 फरवरी से पहली बार कुमाऊं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *