नदियों की सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर सख़्ती बरतते हुए स्पष्ट कहा है कि नदी किनारे कूड़ा फेंकना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में गंगा में कूड़ा फेंकते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा और अन्य नदी किनारों पर कूड़ा फेंकने की अनुमति नहीं है, और नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो लोग अपने घर या प्रतिष्ठान का कूड़ा अलग-अलग श्रेणियों में नहीं देंगे, उनका यूजर चार्ज दुगना किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही।

इसी के क्रम में पूर्व में जिस स्थान पर कूड़े के ढेर थे, वहां पर जिलाधिकारी ने “वेस्ट टू वंडर पार्क” बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पार्क में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने तथा आर्टिफिशियल घास लगाने के निर्देश दिए, ताकि पार्क आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप से विकसित हो सके।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *