जिलाधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली

हरिद्वार । जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास भवन के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली।
जिलाधिकारी ने डी श्रेणी में शामिल सिचंन क्षमता का सृजन (सिचाईं विभाग) प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) जल जीवन मिशन-55 एलपीसीडी से संयोजित हर घर नल, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा सी रैंकिग में आने वाले जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत लाभार्थी, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना लाभार्थी (प्रथम प्रसव-बालक/बालिका) एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना से लाभान्वित लाभार्थी (द्वितीय प्रसव बालिका) कारण बताओ ने नोटिस जारी करने को कहा। जिलाधिकारी ने जो विभाग समय से धनराशि उपयोग करने में अक्षम है वो 15 फरवरी तक विशषलेषण करते हुए धनराशि समर्पित करना सुनिश्चित करें। यदि जिला योजना के अर्न्तगत एक भी पैसा कालातीत होता है तो सम्बंधित अधिकारियांे के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मदों धनराशि का मितव्यता के आधार उपयेग करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने 20 मार्च तक सम्ंबधित बिल कोषगार में प्रेषित करने के निर्देश दिए।
अपर सांख्यकी अधिकारी सुभाष शाक्य ने बताया कि जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित योजनाओं तथा वाह्य सहायतित योजनाओं जिला सेक्टर में 78.80 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में 74.79 प्रतिशत, केन्द्र पोषित में 91.06 तथा वाह्य सहायतित में 53.97 प्रतिशत व्यय हुआ है जो वित्तीय प्रगति का 78.60 प्रतिशत रहा।
जिलाधिकारी ने सबसे कम व्यय करने वाले औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न निवेशको पर राज्य सहायता (पाली हाउस), राजकीय उद्यानों का सुदृढ़ीकरण, कृषक प्रशिक्षण, कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन, कृषि निवेष ढ़ुलान वाले विभागों से असंतोष व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा 03 अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद की सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माह फरवरी के अंत तक सभी विकास कार्यो पर आवंटित किये हुए बजट को शत प्रतिशत व्यय करें यदि जनपद की रैंक प्रभावित होती है तो सम्बंधित अधिकारी एवं विभाग की जिम्मेदारी होगीं।
बैठक में परियोजना निदेशक के एन तिवारी, अपर सांख्यकी अधिकारी सुभाष शाक्य, ईईपीडब्लूडी दीपक कुमार, जिला बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल, डीडीओ वेद प्रकाश, जिला रोजगार अधिकारी उत्तम कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी, डीओ पीआरडी प्रमोद कुमार, एसीएमओ अनिल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी, टीआरमलेठा सहा. जिला परियोजना अधिकारी नलनीत धिल्डियाल, प्रेजेक्ट मैनेजर नामामि गंगे मिनाक्षी मित्तल सहित जनपद के सभी अधिकारी मौजूद थे।
—————-

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *