रात को निकला था घर से, सुबह मिला शव पेड़ पर लटका

घर से खाना खाकर रात निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्ना खेड़ी रात 10 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। पूरी रात युवक घर नहीं लौटा तो परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे।

गुरूवार की सुबह खेत में गए गांव के एक व्यक्ति ने एक पेड़ पर आकाश का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद उसने आकाश के परिजनों को सूचना दी सूचना मिलने के बाद ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की और उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार शव पर कुछ चोट के निशान भी है।

उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। वहीं कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बारह वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया देश की बड़ी उपलब्धि

    जिला भाजपा कार्यालय रूड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा,जनसेवा,जनकल्याण एवं सुशासन के गौरवपूर्ण बारह साल पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,रूड़की द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें…

    बॉलीवुड सिंगर शबाब साबरी ने साबिर पाक की दरगाह में हाजिरी दे मांगी अमनो-सलामती की दुआएं

    बॉलीवुड (मुंबई) के सिंगर तथा दर्जन भर से अधिक फिल्मों में अपने सुरों और संगीत का जादू जगाने वाले शबाब साबरी ने विगत रात्री हजरत मखदूम साबिर कलियरी की दरगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *