लापता बच्चों की सकुशल वापसी, जिम्मेदार शख्स को सौंपा गया

उत्तर प्रदेश के हापुड़ मदरसे से लापता हुए बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर मदरसे के मौलाना के सपुर्द कर दिया। उक्त बच्चों को पुलिस ने दरगाह के समीप से बरामद किया है। यूपी के गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ के मदरसा ताजीम उर रहमान के मौलाना ने कलियर पुलिस को सुचना देकर बताया कि मंगलवार को उनके मदरसे में पढ़ने वाले सात बच्चे बिना बिताए लापता हो गए। जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला है कि उक्त बच्चे फरार होकर उत्तराखंड के पिरान कलियर में पहुंच गए हैं।

इसके बाद मदरसा के मौलाना ने कलियर पुलिस से बच्चों को बरामद करने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद कलियर पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने एक टीम गठित कर बच्चों की तलाश में लगा दिया। काफी तलाशने के बाद पुलिस ने लापता सभी बच्चों को दरगाह क्षेत्र से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मदरसे को मौलाना की इसकी सूचना दी। देर रात सभी बरामद बच्चों को मौलना के सपुर्द कर दिया गया। मौलाना ने बच्चों को पाकर पुलिस आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन पर चाक-चौबंद रहेगी हरिद्वार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

    वैशाखी स्नान एंव सद्दभावना सम्मेलन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेला ड्यूटी में लगे फोर्स को किया गया ब्रीफ जिलाधिकारी व एसएसपी…

    जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा ।

    आमंत्रण पत्र जिला स्तरीय मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म (MSP), हरिद्वार  द्वारा  – दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे ,गार्डेनिया होटल,सिडकुल में ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना (REAP-ग्रामोत्थान) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *