एसडीआईएमटी में छात्र-छात्राओं ने मनायी फूलों की होली

हरिद्वार। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी संस्थान में होली के पर्व पर फूलों की होली का कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं एक दूसरे के ऊपर पुष्प डाल कर होली के कार्यक्रम का आंनन्द लिया । इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ0 जयलक्ष्मी ने छात्र-छात्राओं को होली के पर्व की बधाई दी तथा होली पर ध्यानपूर्वक रंगो का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, डीन एकेडमिक्स मिस अंजुम सिद्दीकी, रजिस्ट्रार अनुराग गुप्ता, दिव्या राजपूत, पंकज चौधरी, दिप्ती चौहान, अभिलाषा चौहान, विकास अग्रवाल, सुधाश्ंाु जगता, प्रशांत कुमार, उमेश कुमार, आशीष, देवेन्द्र रावत, धरणीधर वाग्ले, ज्योति राजपूत, अभिनव कुमार, श्री धीमान, दिलखुश, वैशाली चौहान, कशिश धीमान, त्रिषु अवस्थी, वर्षा रानी, श्वेता आदि ने फूलों की होली खेली ।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *