रुड़की में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, विधायक प्रदीप बत्रा की मध्यस्थता से बनी सहमति

नगर निगम रुड़की के आउटसोर्स सफाई कर्मचारी पिछले छह दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई थी। शहर के कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हड़ताल खत्म कराने के लिए मेयर अनीता अग्रवाल, नगर आयुक्त राकेश तिवारी, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ पांच से छह दौर की वार्ता की गई, लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे।

वहीं रविवार को नगर विधायक प्रदीप बत्रा गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र से लौटने के बाद मामले में सक्रिय हुए। उनकी मध्यस्थता में एक बार फिर कर्मचारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया।

विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि कर्मचारियों की निगम स्तर की मांगों को नगर निगम बोर्ड की बैठक में लाकर पास कराया जाएगा। इसके अलावा शासन स्तर की मांगों के लिए 11 दिन का समय दिया गया है, जिन्हें कैबिनेट में रखा जाएगा।

बैठक में मेयर अनीता अग्रवाल, नगर आयुक्त राकेश तिवारी, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल सहित कई पार्षद भी मौजूद रहे। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब शहर में सफाई व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    भारत विकास परिषद समर्पण शाखा का होली मिलन समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा वर्ष 2025-26 की अंतिम कार्यकारिणी व आमसभा बैठक के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के एक होटल में हर्षोल्लास के साथ…

    धराली आपदा प्रभावितों के विस्थापन को लेकर भूगर्भीय निरीक्षण शुरू

    खीर गंगा आपदा के 115 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बसाने की तैयारी अगस्त 2025 में खीर गंगा नदी में आई आपदा से प्रभावित धराली गांव के परिवारों के स्थायी विस्थापन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *