मोटापे पर नियंत्रण और पुरुष सहभागिता पर दिया गया विशेष जोर

बाल विकास परियोजना विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत आज कोटद्वार क्षेत्र में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अवसर पर जनजागरुकता पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर आयुक्त पी.एल. शाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर रैली के माध्यम से पोषण माह की मुख्य थीम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” पर जोर देते हुए मोटापे पर नियंत्रण, स्कूल पूर्व शिक्षा, पुरुष सहभागिता, तथा बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य, उचित पोषण एवं शिक्षा का संदेश दिया गया।

रैली कौडिया कैंप से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों तीलू रौतेली चौक एवं झंडा चौक से होती हुई तहसील परिसर में जाकर संपन्न हुई।

प्रतिभागियों द्वारा पोषण संबंधी पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से आमजन को पोषण के प्रति जागरुक और प्रेरित किया गया।

रैली का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवाली तथा बाल विकास विभाग की सुपरवाइज़र वसुंधरा नेगी, संतोषी गुसाईं और सुनीता देवी के नेतृत्व में किया गया। रैली में नगर निगम क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।

  • Related Posts

    जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ बडे उत्साह के साथ किया गया।

    “श्री श्रमण सेवा समिति पंचपुरी ” हरिद्वार द्वारा श्री वर्धमान दिगम्बर जैन मन्दिर बी.एच.ई.एल. सेक्टर-4, हरिद्वार में जैन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन 30 मई 2026 से 7…

    पूर्व मुख्यमंत्री/मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *