इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में एस पी 11 का ट्रॉफी पर कब्ज़ा

पिथौरागढ़।श्री सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला एडमिनिस्ट्रेशन 11 एवम् एस.पी.11 के मध्य खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, कमांडेंट एसएसबी आशीष कुमार मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

टॉस जीतकर एडमिनिस्ट्रेशन 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 09 विकेट खोकर 165 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी एसपी 11 की टीम ने 19.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस मैच के प्लेअर ऑफ द मैच एसपी 11 से दीपक सामंत रहे। प्लेयर ऑफ द सीरीज एवम् टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन एडमिंट्रेशन 11 के नीरज सोन, बेस्ट बॉलर माइटी हाइलैंड्स के भीम सिंह रहे।

  • Related Posts

    एसएसजे विश्वविद्यालय के परिसरों में मजबूत होंगी शोध और प्रयोगशाला सुविधाएं

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में शोध, शिक्षण और प्रयोगशाला सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विश्वविद्यालय प्रशासन…

    डोटियालगांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 300 मरीजों का हुआ उपचार

    ताकुला विकासखंड के श्रीराम इंटर कॉलेज डोटियालगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। शिविर में हड्डी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *