एसपी ने पुलिस टीम को दिया गया पांच हजार रूपये का पुरस्कार

स्नान घाटों पर चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख रूपये की नगदी बरामद कर ली। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये का ईनाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी पुलिस द्वारा गंगोत्री धाम पर चोरी करने वाले गौंडा उत्तर-प्रदेश के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 01 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गयी है। खरगोन मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु वासुदेव द्वारा थाना हर्षिल पर एक तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आए हैं, गंगोत्री धाम पर स्नान के दौरान उनकी पैंट चोरी हो गयी, जिसमें एक लाख 10 हजार 500 रूपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, हाथ की घड़ी व दो आधार कार्ड थे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चारधाम यात्रा आये श्रद्धालुओं के सामान चोरी होने के मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा चोरी का अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, थानाध्यक्ष हर्षिल व गंगोत्री की टीम कों आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष हर्षिल दीपक रावत के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु थाना हर्षिल व पुलिस स्टेशन गंगोत्री की अलग-2 पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा चोरी के उक्त मामले मे गहन पतारसी-सुरागरसी, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेजों जांच कर उत्तर-प्रदेश गौंडा के छह आरोपियों दिनेश, रविन्द्र, दयाराम, अनिल, श्यामू व आज्ञाराम को गत रात्रि में हर्षिल बैरियर से गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से चोरी की गयी एक लाख 10 हजार 500 रूपये की धनराशि बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उक्त अंतर्राजीय गिरोह के सदस्यों द्वारा बताया गया कि वह सभी लोग आपस मे रिश्तेदार हैं, वह लोग चारधाम यात्रा मे आते हैं तथा जिन धामों मे श्रद्धालुओं द्वारा घाटों मे स्नान करने के लिये अपने कपडे उतारकर रखा जाता है, पहले वह श्रद्धालुओ के सामान की रैकी करते हैं फिर वह लोग लुंगी/ चादर फैलाकर उसकी सहायता से श्रद्धालुओं के कपडे, पर्स, बैग आदि की चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं उसके बाद श्रद्धालुओं के कपडे, पर्स से पैसों को निकालकर अपने पास रख लेते हैं, बाकि सामान फेंक देते हैं। गंगोत्री मे उन्होंने चोरी कर अपना काम कर दिया था, अब वह सभी गाडी बुक करवाकर दूसरी जगह पर चोरी करने के लिये रातोंकृरात भागने की फिराक मे थे तभी हर्षिल बैरियर पर पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया।मामले में पुलिस द्वारा टप्पेबाजों के आपराधिक इतिहास को टटोला जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

  • Related Posts

    लोहाघाट के राकेश ने रचा सफलता का नया इतिहास, उप शिक्षा अधिकारी बन बढ़ाया चम्पावत का मान

    साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता, डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित; युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में गूंजा हरियाली का संदेश

    स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, जल स्रोतों के संरक्षण और वृक्षारोपण का लिया संकल्प। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद भर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *