अपनी प्रेमिका पूजा का सिर काटने वाले मुस्ताक के घर पर चला बुलडोजर

जिले के खटीमा में हुई पूजा की हत्या के आरोपी उसके प्रेमी मुस्ताक अहमद  के घर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। आरोपी ने पूजा का गला काट उसका शव खटीमा में छिपा दिया था।इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूजा हत्याकांड के आरोपी मुस्ताक अहमद निवासी गांव गौरीखेड़ा सितारगंज का घर जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। इसीलिए उसका घर गिराया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार सितारगंज कोतवाली के गौरीखेडा गांव में एसटी वर्ग की जमीन पर भूमाफियाओं की ओर से अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का मामला आया था। जिला प्रशासन ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव था गौरीखेड़ा कोतवाली सितारगंज की भूमि पर अली अहमद ने मकान बनाया हुआ था। मथुरा सिंह एसटी वर्ग के व्यक्ति है। पिता के मृत्यु के बाद वो जमीन मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है।जिला प्रशासन ने जमीन खाली करने के लिए अली अहमद को नोटिस भी जारी किया था, जिसका अली अहमद ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम ने अली अहमद का घर आज जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

  • Related Posts

    सेना के जवानों को मित्र पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी

    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल/लिंक और साइबर खतरों के प्रति आमजन को किया सतर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक…

    जलपान-भोजन की बदइंतजामी पर भड़के शिक्षक, जनगणना प्रशिक्षण में हंगामा, वीडियो वायरल

    राजामहेन्द्रप्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतिभागियों को उपलब्ध कराए गए जलपान व भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों का गुस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *