भारी बारिश से सोंग नदी का बढा जलस्तर

सोमवार को हुई बारिश से मालदेवता में सोंग नदी में भारी बारिश के कारण मलबा आता दिखाई दिया और नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया।जानकारी के अनुसार देहरादून में भारी बारिश के कारण मालदेवता में सोंग नदी में अचानक मलबा आ गया और नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया। मसूरी और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से कैंपटी फॉल ने रौद्र रूप दिखाया। झरने के पानी में मलबा आने लगा, जो लोगों के दुकानों में घुस गया। वहीं देहरादून मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

 

राज्य के पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश, झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटे) चलने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटे) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।एक से दो दौर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है। वहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/ घंटा) से चलने की संभावना है।

  • Related Posts

    खाड़ी देशों में फंसे चम्पावत के लोगों का जुटेगा डेटा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को दिया तत्काल सूचना संकलन का आदेश। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालात को देखते हुए मांडल जिला चम्पावत प्रशासन सतर्क…

    रुड़की में पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

    सोमवार शाम नगर निगम चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यातायात पुलिस को वायरलेस सेट के माध्यम से सूचना मिली कि एक काले रंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *